आज दिनांक 24-01-2026, मोरिंगा (सहजन) की वैज्ञानिक खेती को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक इंडीजीनस पावर फाउंडेशन के तत्वाधान में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस बैठक में संस्थापक बंशीधर पहाड़िया ने ग्राम पंचायत पारी के किसानों को कम लागत में अधिक मुनाफ़ा, उन्नत खेती तकनीक, बीज चयन, उत्पादन बढ़ाने के तरीके और मार्केटिंग की संपूर्ण जानकारी दी गई।
बैठक में सरपंच मा अंबालाल गुजर ,नारायण जी,मुकेशजी और मौजूद किसानों ने मोरिंगा की खेती में गहरी रुचि दिखाई और अपने सवालों के समाधान पाए। विशेषज्ञ द्वारा बताया गया कि मोरिंगा आने वाले समय में किसानों की आय बढ़ाने वाली फसल साबित हो सकती है। हम सभी प्रतिभागी किसानों का धन्यवाद करते हैं और आशा करते हैं कि यह जानकारी उनके लिए लाभदायक सिद्ध होगी।
🌱 खेती बदले – किस्मत बदले 🌱